पॉलिटिक्स

ठंड पर भारी मतदाताओं का जोश, पटना नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण में पटना सहित 68 नगरपालिकाओं में बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान की यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। हर बूथ पर मतदाताओं के लिए तीन-तीन कंपार्टमेंट बनाए गए हैं। एक मतदाता अपने नगरपालिका क्षेत्र में मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद प्रत्याशी के लिए मतदान कर सकते हैं। पहली बार मतदाता को सीधे अपना मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का मौका दिया गया है।

राजधानी पटना के 75 वार्डों में 1891 बूथों पर मतदान जारी है। पटना नगर निगम चुनाव को लेकर वोटरों में उत्साह देखा जा रहा। सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए लाइन में खड़े हैं। ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक है। हालांकि, कुछ वार्ड के बूथों पर अभी तक मतदाताओं की संख्या बहुत कम दिख रही है। प्रत्याशी व प्रत्याशी के समर्थक वोटरों को घरों से निकालने के प्रयास में लगे दिख रहे हैं। शहर में 10 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago