
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सिटी-02 डॉ. गौरव कुमार के निर्देश पर खाजेकलां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान शाम करीब 3:30 बजे खाजेकलां थाना क्षेत्र के कचहरी घाट के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. समर (22 वर्ष), पिता अकबर खान, निवासी शादीपुर सराय, थाना आलमगंज, जिला पटना एवं मो. असलम (22 वर्ष), पिता मो. शब्बीर, निवासी अंजनीाबाद, थाना सुल्तानगंज, जिला पटना के रूप में की गई है।
इस संबंध में खाजेकलां थाना कांड संख्या 88/26, दिनांक 08.02.2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ब)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि, “गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में थे। आगे की कार्रवाई जारी है।”
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More