
पटना : बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता डॉ. अशोक चौधरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह पर बड़ा हमला बोला। जदयू के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि आरसीपी सिंह का यह कहना कि पार्टी में अपनी मेहनत से वे आगे बढ़े यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह पहले किस पार्टी में थे, उनका क्या बेस था? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा के बिना वो कुछ नहीं हैं। नीतीश जी के जिसके ऊपर हाथ होता है, वह फलता-फूलता है और जिसके ऊपर से हाथ हट जाता है वह जमीन पर आ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आरसीपी के कार्यक्रम में 5-10 हजार लोग भी नहीं जुट सकते। अशोक चौधरी ने यह भी कहा कि जदयू का मतलब नीतीश कुमार है और नीतीश कुमार ही जदयू के एकमात्र सर्वमान्य नेता हैं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More