
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पटना नगर निगम के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत एवं जानकी देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कोऑर्डिनेटर डॉ. हिना रानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह आयोजन सात दिवसीय NSS कैंप के अंतर्गत किया गया, जिसमें पांचवें दिन का मुख्य विषय स्वच्छता और स्वच्छ भारत अभियान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मीरा कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सामुदायिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे सेवा भावना को अपने व्यक्तिगत जीवन में भी अपनाएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
इस अभियान के दौरान NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. हिना रानी और डॉ. मंजरी नाथ ने छात्राओं के साथ मिलकर स्वच्छता के प्रति सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के लिए 50 स्वयंसेवकों का चयन किया गया, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
स्वच्छता जागरूकता को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने लोगों को स्वच्छता के महत्व का संदेश सरल और प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली सभी छात्राओं को पटना नगर निगम की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन न केवल कॉलेज परिसर तक सीमित रहा, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More