
पटना : बिल्डर और जदयू नेता गब्बू सिंह के 31 ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। गब्बू सिंह बिहार के बड़े बिल्डर्स और होटल कारोबारी में से एक हैं। वे जदयू में में राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय नहीं दिखते लेकिन जदयू के अंदर चर्चित नाम हैं। गब्बू सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। प्रशासनिक महकमों और बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में भी गब्बू सिंह जाना माना नाम हैं। उन्हें एक बड़े प्रशासनिक अधिकारी का भी बेहद करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि गब्बू सिंह बड़े-बड़े टेंडर्स भी मैनेज करते रहे हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार गब्बू सिंह और उनके स्टाफ के कुल 31 अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है। पटना के बोरिंग रोड स्थित गब्बू सिंह के कार्यालय गोविंदा कंस्ट्रक्शन में भी छापेमारी की जा रही है। वहीं, पटेल नगर में बिल्डर अरविंद सिंह के घर भी छापेमारी की जा रही है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More