साहित्य संसार

गंगा किनारे ग़ज़ल पुकारे का दूसरा दिन, ग़ज़ल के इश्क में डूबे पटनावासी

अभिनेता संजय मिश्रा ने किया ममता मेहरोत्रा की पुस्तक का विमोचन

शायरों ने सुनाए मोहब्बत के तराने

पटना : थॉट्स एन इंक तथा बंधु इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित गंगा किनारे ग़ज़ल पुकारे कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा की उपस्थिति ने पूरे माहौल को गुलजार कर दिया। मौके पर उन्होंने उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, वरिष्ठ शायर डॉ कासिम खुर्शीद, युवा शायर समीर परिमल, स्कॉलर्स अबोड स्कूल की निदेशक डॉ बी प्रियम, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव रंजन के साथ वरिष्ठ लेखिका ममता मेहरोत्रा की नई पुस्तक “एंपावरिंग इंडियन विमेन” का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भारत में हमें यत्र नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता का मंत्र पढ़ाया जाता है। नारी मां भी है, बहन भी है, पत्नी भी है और बेटी भी है। फिर भी शोषण और दमन का शिकार है। ऐसे में लेखिका ममता मेहरोत्रा को उनके शोषण की दास्तान लिखनी पड़ी है। यह स्थिति पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। लेखिका ममता मेहरोत्रा ने कहा कि उन्होंने गया प्रवास के दौरान पहली बार महिला हेल्पलाइन की शुरूआत की। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की महिलाओं की बदहाल स्थिति में सुधार के लिए अपने स्तर पर तथा संस्थागत स्तर पर अनेक प्रयास किए। उस दौर में प्राप्त अनुभवों के आधार पर ही उन्होंने किस पुस्तक की रचना की है।

ममता मेहरोत्रा की पुस्तक का विमोचन

पुस्तक विमोचन के बाद गजलों का दौर चालू हुआ जिसमें देश के अनेक नामचीन शायरों ने अपनी गजलों का पाठ किया। गजल पाठ करने वालों में नाम सुभाष पाठक ज़िया, पुष्पेंद्र पुष्प, गौरव त्रिवेदी, शिवम सोनी, शंकर कैमुरी, सरोज झा झारखंडी, देश दीपक, सुनील कुमार, तलत परवीन, शमा कौसर, पूनम सिन्हा, राज कांता, रूबी भूषण, दिलशाद नजमी आदि शामिल रहे। संस्था की ओर से सभी आमंत्रित शायरों को स्मृति चिह्न देते हुए सम्मानित किया गया। बिहार के बाहर से आए शायरों ने कहा कि जिस प्रकार का सम्मान उन्हें पाटलिपुत्र की धरती पर प्राप्त हुआ, उसे वह सहेज कर अपने पास रखेंगे। शायरों के लिए मोहब्बत ही सबसे बड़ी पूंजी है। पूरा आयोजन मोहब्बत के ही नाम रहा। पूरे आयोजन को सफल बनाने में अविनाश बंधु, अभिषेक शंकर, पीयूष श्रीवास्तव, अनुराग समरूप, वंदना सिन्हा, ज्योति दास, फोटोग्राफर अजीत शर्मा, अदिति सिन्हा, राकेश कुमार आदि की मुख्य भूमिका रही। मौके पर लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, हिना रिजवी, सुनील कुमार, दीप श्रेष्ठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मंचासीन अभिनेता संजय मिश्रा, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago