बड़ी खबर

ED निदेशक के सेवा विस्तार मामले पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस, 10 दिन में देना होगा जवाब


‍Bharat varta desk:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मौजूदा निदेशक संजय कुमार मिश्रा को कार्यकाल विस्तार दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से 10 दिन में जवाब तलब किया है।
इस मामले में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले, जया ठाकुर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, महुआ मोइत्रा, विनीत नारायण समेत कई याचिकाएं लंबित हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा और जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने विभिन्न याचिकाकर्ताओं की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। यहां बता दें कि ईडी निदेशक का कार्यकाल वर्ष 2000 में ही खत्म हो चुका है। उसके बाद से वह लगातार एक्सटेंशन पर हैं। लेकिन पिछले साल एक याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दुर्लभतम मामलों में ही एक्सटेंशन दिए जाने की बात कही थी। उसी के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं जिनमें कहा गया है कि ईडी डायरेक्टर को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

9 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago