
पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय टीम घोषित कर दी। बिहार चुनाव से पहले नई टीम में बिहार भाजपा के नेता संजय मयूख को पार्टी ने एक बार फिर से प्रमोशन दिया है। मयूख को राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख के दायित्व के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इससे उनका राजनीतिक कद और अधिक बढ़ गया है। इससे पूर्व वे पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। सबसे बड़ी बात यह है कि नई टीम में घोषित कुल 23 प्रवक्ताओं की सूची में मयूख का नाम दूसरे स्थान पर दिया गया है।
संजय मयूख बिहार विधान परिषद के सदस्य भी हैं। उन्हें दूसरी बार परिषद में जगह मिली है। वे राज्यसभा चुनाव के दौरान भी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। बिहार सरकार में मंत्रिमंडल गठन के दौरान भी इनके नाम की चर्चा थी। राष्ट्रीय संगठन में प्रमोशन के गिफ्ट के साथ उन्हें राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख के दायित्व के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। मयूख को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी बेहद विश्वस्त और करीबी माना जाता है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More