पॉलिटिक्स

BJP की राष्ट्रीय टीम का ऐलान, संजय मयूख का और बढ़ा कद

पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय टीम घोषित कर दी। बिहार चुनाव से पहले नई टीम में बिहार भाजपा के नेता संजय मयूख को पार्टी ने एक बार फिर से प्रमोशन दिया है। मयूख को राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख के दायित्व के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इससे उनका राजनीतिक कद और अधिक बढ़ गया है। इससे पूर्व वे पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। सबसे बड़ी बात यह है कि नई टीम में घोषित कुल 23 प्रवक्ताओं की सूची में मयूख का नाम दूसरे स्थान पर दिया गया है।

संजय मयूख बिहार विधान परिषद के सदस्‍य भी हैं। उन्हें दूसरी बार परिषद में जगह मिली है। वे राज्यसभा चुनाव के दौरान भी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। बिहार सरकार में मंत्रिमंडल गठन के दौरान भी इनके नाम की चर्चा थी। राष्ट्रीय संगठन में प्रमोशन के गिफ्ट के साथ उन्हें राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख के दायित्व के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। मयूख को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी बेहद विश्वस्त और करीबी माना जाता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

जनता दल यू की पहली सूची जारी

Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ… Read More

2 hours ago

कल्याणपुर में मनेगी देश की अनोखी दिवाली, 11 लाख दीये जलेंगे, 200 ड्रोन उड़ेंगे

Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More

22 hours ago

बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More

2 days ago

2 साल बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से बाहर

Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More

5 days ago