पॉलिटिक्स

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी नई टीम की घोषणा, सांसद तेजस्वी सूर्या बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष

नई दिल्‍ली। कार्यभार संभालने के आठ महीने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें कुछ पुराने नामों को बरकरार रखते हुए नए चेहरों को भी शामिल किया गया है. जेपी नड्डा ने पार्टी में बदलाव करते हुए 12 राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष, 8 राष्‍ट्रीय महामंत्री, एक राष्‍ट्रीय महामंत्री (संगठन), तीन राष्‍ट्रीय सह-संगठन मंत्री, 13 राष्‍ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्‍यक्ष, एक सह कोषाध्‍यक्ष, एक केंद्रीय कार्यालय सचिव और एक प्रभारी राष्‍ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही युवा मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, ओबीसी मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, किसान मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का भी ऐलान किया गया है.राज्य और केंद्रीय नेतृत्व के बीच जुड़ाव के लिहाज से पार्टी में अहम सांगठनिक पद महासचिव का माना जाता है. नई टीम में आठ महासचिवों की सूची में भूपेंद्र यादव, अरूण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को बरकरार रखते हुए पांच नए चेहरों को जगह दी गयी है. हालांकि राम माधव, पी मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन के स्थान पर नए चेहरों को शामिल किया गया है. दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदरेश्वरी, सी टी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया नए महासचिव होंगे. भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. वह पूनम महाजन का स्थान लेंगे. पार्टी ने प्रवक्ताओं की अपनी सूची को भी विस्तारित किया है. अब इसमें 23 प्रवक्ताओं को स्थान दिया गया है. इसमें सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है और बाकी प्रवक्ता ‘मीडिया हेड’ होंगे.इससे पहले अप्रैल महीने में ही नई टीम की घोषणा होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) की मार और फिर लॉकडाउन के चलते बीजेपी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अपनी टीम का ऐलान टालना पड़ा.

Kumar Gaurav

Recent Posts

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

10 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 day ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

5 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago