
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया गया है। वहीं बिहार, नागालैंड और दिल्ली में नए चेहरों को नियुक्ति मिली है। पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ला का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) बनाया गया है। वहीं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आरिफ मोहम्मद की जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे। मौजूदा एलजी विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख की कमान सौंपी गई।
लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More