पटना संवाददाता : आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 70 साल के हो गए. जनता दल यू उनके जन्मदिन को बिहार के विकास दिवस के रूप में मना रहा है . आधी रात यानी रात 12 बजे के बाद से ही मुख्यमंत्री को बधाइयां मिल रही है . उन पर रोज शब्दों का बाण चलाने वाले प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी बधाई देने में पीछे नहीं रहे . पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी की ओर से रात 12 बजते ही मुख्यमंत्री को बधाई ट्वीट की गई. इसके साथ डिप्टी सीएम और भाजपा नेत्री रेणु देवी ने भी उन्हें सुशासन और विकास का प्रतीक बताया है. कोई दूसरी ओर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अहले सुबह 6 बजे ही ट्विटर पर सीएम को बधाई दे डाली है . उन्होंने नीतीश के स्वस्थ ,सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की है. इनके अलावा कई मंत्रियों और ढेर सारे जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं.
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More