
Bharat varta desk: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार के गांव-गांव घूम रहे हैं। उन्होंने अपनी पदयात्रा का नाम ग्राम सुराज अभियान रखा है। बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी और होमगार्ड के पूर्व डीजीपी राकेश मिश्रा समेत कई पूर्व प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। अब और कई अधिकारी प्रशांत के अभियान में शामिल हो रहे हैं। कुछ पूर्व आईएएस अधिकारियों का साथ उन्हें मिला है जो इस प्रकार हैं-
1- अजय कुमार द्विवेदी – पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं. विशेष सचिव कैबिनेट बिहार सरकार से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1981 बैच हैं.
2- अरविंद कुमार सिंह – भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. सचिव एवं जिला अधिकारी भी कैमूर एवं पूर्णिया में रह चुके हैं. 1983 बैच के हैं.
3- ललन सिंह यादव – मुंगेर के रहने वाले हैं. सहरसा के आयुक्त एवं नवादा तथा कटिहार के डीएम भी रह चुके हैं. 1981 बैच के हैं.
4- तुलसी हजरा – पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. प्रशासक बेतिया से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1981 बैच के हैं.
5- सुरेश शर्मा – गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं. संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1985 बैच के हैं. 2015 में रिटायर्ड हुए.
6- गोपाल नारायण सिंह – औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1983 बैच के हैं.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More