
Bharat Varta desk:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार करीब 5 साल बाद फिर से शुरू हो गया है। उसके बाद राज्य के आला अफसरों से लेकर जिले के अफसरों तक के होश उड़ गए हैं क्योंकि जनता दरबार के जरिए मुख्यमंत्री को राज्य की जमीनी हकीकत की जानकारी मिलने लगी है। अब तक अफसर मुख्यमंत्री को केवल अच्छे कामों की सब्जबाग दिखाते रहे हैं।
पहले ही दिन स्वास्थ केंद्रों का हाल जानकर हैरान रह गए सीएम
इसमें राज्य भर से आये लोग सीधे सीएम नीतीश कुमार से मिलकर अपनी समस्या रख रहे हैं। मुख्यमंत्री भी मामलों को देखते हुए तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दे रहे हैं। आज कई स्वास्थ्य लोगों का हाल जान कर सीएम हैरान रह गए। औरंगाबाद से एक व्यक्ति ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं जाते हैं। स्वास्थ्य केंद्र की हालत काफी जर्जर है। वहीं दूसरी ओर सुपौल से आए एक व्यक्ति ने बताया कि राघोपुर पंचायत में कागज पर ही स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। आउटडोर में रोगी भी आ रहे हैं और डॉक्टर इलाज भी कर रहे हैं। सब कुछ कागज पर चल रहा है। दोनों मामलों में मुख्यमंत्री ने हैरानी जताई और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को फोन करके इन पर कार्रवाई करने को कहा।
डीजीपी तलब
शांति देवी नामक महिला की शिकायत थी कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। 21 मई को केस हुआ मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी एसके सिंघल को तलब किया और कहा कि खुद इस मामले को देखें। इसी तरह सीएम के पास एक एक फरियादी आ रहे हैं और अपनी समस्या बता रहे हैं। किसी को बैंक से लोन नहीं मिलने की कठिनाई है तो कोई बता रहा है कि उसे नाइट गार्ड की नौकरी से हटा दिया गया है। एक फरियादी ने अपने दोनों बेटों के गायब होने की शिकायत की।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More