शिक्षा मंच

4 मई से जैक की बोर्ड परीक्षा, 60 प्रतिशत सिलेबस के तहत ही ली जाएगी परीक्षा


रांची संवाददाता: दसवीं कक्षा की जैक बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होने जा रही है और इसे लेकर स्कूली शिक्षा विभाग के साथ-साथ जैक की ओर से भी तैयारी की जा रही है। इस बार कोरोना के कारण स्कूल बंद थे। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधकों और अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन तरीके से विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है। फिलहाल ऑफ़लाइन माध्यम से स्कूलों में उनका रिवीजन करवाया जा रहा है।
कोरोना वायरस के मद्देनजर वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली दसवीं की परीक्षाओं को लेकर तमाम परीक्षा बोर्ड की ओर से सिलेबस में कटौती की गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने भी 40 फीसदी कटौती सिलेबस में किया है। वहीं आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड में भी दसवीं की परीक्षा सिलेबस में कटौती की गई। 60 प्रतिशत सिलेबस के तहत ही बोर्ड अब 10वीं की परीक्षा आयोजित कराएगी।
मई महीने में विभिन्न बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही है परीक्षा है
एक तरफ जहां झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जाने वाली दसवीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी। सीबीएसई की परीक्षाएं 6 मई से इंग्लिश पेपर के साथ शुरू होगी। इस बार 6 मई से 7 जून 2021 तक दसवीं की परीक्षाएं सीबीएसई आयोजित कर रहा है। जबकि आईसीएससी बोर्ड ने भी परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। 5 मई से आईसीएससी की परीक्षा शुरू होगी, जो 7 जून तक चलेगी। इन तीनों बोर्ड की परीक्षाएं हमेशा फरवरी-मार्च के बीच आयोजित होता आया है। लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण दो महीने विलंब से यह परीक्षाएं आयोजित की जा रही है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

6 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago