
Bharat Varta Desk: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसंख्या विधेयक-2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसमें दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरियों में आवेदन से लेकर स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। आयोग ने इस ड्राफ्ट को वेबसाइट पर डालते हुए जनता से 19 जुलाई तक राय मांगी है। दो कि बच्चों तक सीमित होने पर जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें इंक्रीमेंट, प्रमोशन सहित कई सुविधाएं दी जाएंगी। अगर कानून लागू हुआ तो 1 साल के भीतर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को यह शपथ पत्र देना होगा कि इस नीति का उल्लंघन नहीं करेंगे। नियम का उल्लंघन होने पर चुनाव रद्द होने का भी प्रावधान है। यही नहीं अधिक बच्चे पैदा करने वाले सरकारी सेवकों का प्रमोशन रोकने और सेवा से बर्खास्त करने का भी प्रस्ताव है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More