
Bharat Varta Desk: बीते शुक्रवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो कांग्रेस विधायकों सहित कुछ व्यापारियों के करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में जांच के बाद आयकर विभाग ने 100 करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पता लगाया है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान जारी कर कहा कि इन समूहों ने कर चोरी के विभिन्न तरीकों का सहारा लिया है। बीते चार नवंबर को आईटी टीम ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की थी। उन ठिकानों में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के ठिकाने भी शामिल थे। इस छापेमारी में 2 करोड़ से अधिक के नोट बरामद हुए थे। 50 से अधिक बैंक खाते जब्त किए गए थे। अभी जानकारी मिली थी कि विधायक जय मंगल सिंह को प्रतिदिन एक करोड़ की आमदनी हो रही है जिसे आयकर विभाग से छिपा कर रखा गया था। दोनों विधायकों और उनके करीबियों के पास बेहिसाब चल अचल संपत्ति की भी जानकारी मिली है। उन्हें आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए तलब भी किया है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More