
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना और इलाज के लिए आगे आना भी महिलाओं के लिए ज़रूरी: सीमा
साहिबगंज से कुमार गौरव की रिपोर्ट: हॉप फ़ॉर कैंसर पेशेंट्स संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मंडरो प्रखंड में जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी सीमा सिंह के निर्देशन में टीम ने मंडरो के तेतरिया पंचायत भवन में स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ कही जाने वाली सहिया, सहिया साथी व बीटीटी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ग्रास रुट पर आदिवासी व पहाड़ी इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने व
कोविड 19 बेहतरीन कार्य के लिए उक्त कर्मियों को सम्मानित किया गया। टीम सदस्यों ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना की साथ ही उनका मनोबल बढ़ाया। कर्मियों के कैंसर, उसके लक्षण व इलाज संबंधी जानकारी भी दी गयी। संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी सीमा सिंह में बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम विशेष कर महिलाओं को अपने हक़ अधिकार ले लिए आवाज़ उठाने की बात करते हैं। लेकिन इसके साथ एक ज़रूरी तथ्य अक्सर छूट जाता है। वो है महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना।
संस्था लगातार इस बिंदु पर फोकस कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और इलाज के लिए आगे आने के लिए जागरूक कर रही है। जिस दिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदगी दिखाने लगेंगी उस दिन उनका सही मायनों में सशक्तीकरण होगा। क्योंकि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वास्थ्य दिमाग व निडर स्वभाव का वास है। उन्होंने बताया कि आगे संस्था अन्य इलाकों में भी कर्मियों को सम्मानित करेगी। मौके पर संस्था सदस्य गोपाल कुमार, शिखा पहाड़िन, पिंकी मुर्मू व अन्य मौजूद थे।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More