राज्य विशेष

हेमंत सोरेन बोले-पहली बार इतने दलित और पिछड़े बच्चे सफल हुए तो मनुवादियों के पेट में दर्द हो रहा है


Bharat varta desk: झारखंड विधान सभा के शीतकालीन सत्र के दौरान झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी में हुए पीटी घोटाले को लेकर विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार बड़ी संख्या में एसटी ,एससी और पिछड़े वर्ग के छात्र सफल हुए हैं। वे

सामान्य कोटे में भी आ गए हैं इसलिए मनुवादियों के पेट में दर्द हो रहा है। भाड़े के लोगों को धरना पर बैठाया गया है। विश्व हिंदू परिषद के लोग उन्हें खाना सप्लाई कर रहे हैं। यहां बता दें कि 50 दिनों से छात्र जेपीएससी की पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

झारखंड विधानसभा में हंगामा, झामुमो नेता की पत्नी कैसे बन गई जेपीएससी सदस्य


मुख्यमंत्री कहा कि जेपीएससी स्वतंत्र संस्था है । इस पर राज्य सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। लेकिन सदन में विपक्षी दलों ने जेपीएससी के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को बर्खास्त कर गड़बड़ियों की सीबीआइ जांच कराने की मांग की। विपक्षी विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि राज्‍य सरकार का जेपीएससी में दखल नहीं, तो झामुमो नेता की पत्नी की नियुक्ति जेपीएससी सदस्य के रूप में कैसे हो गई।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

12 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago