अपराध

हाजीपुर में लुटेरों का दुस्साहस, लूट में नाकाम हुए तो बैंककर्मी को मार दी गोली

हाजीपुर : बिहार में लूटेरों के बीच पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है. राज्य के कई इलाकों से लूटपाट और हत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हाजीपुर से सामने आया है. यहां देर रात दोस्त के घर पार्टी में शामिल होने जा रहे एक बैंक कर्मी को लूटेरों ने गोली मार दी. घटना हाजीपुर-जंदाहा स्टेट हाइवे पर बभनी मठ के पास की है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात मुज्जफ्फरपुर का रहने वाला बैंक कर्मी राहुल बाइक पर सवार होकर अपने एक दोस्त के घर पार्टी में शामिल होने जा रहा था. इसी बीच कुछ लुटेरों ने उसे बाइक लूटने के इरादे से रोका. राहुल ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे दो गोलियां राहुल को जा लगीं.

गोली लगने से राहुल बुरी तरह घायल हो गया. वहीं, सभी लुटेरे मौके से फरार हो गए. आस-पास के लोगों ने जब घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

13 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

14 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago