Uncategorised

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अभियान, शहर की स्वच्छता के लिए करें श्रमदान : राज चित्रकार

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान टीम द्वारा बोरिंग रोड के आर एस एस, निफ्ट, एनआईडी कोचिंग संस्थान में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राज चित्रकार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। स्वच्छता है तभी स्वास्थ्य है। गंदगी से अनेक प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। शरीर की सफाई के लिए हम प्रतिदिन स्नान करते हैं। शहर की सफाई के लिए हम प्रतिदिन नहीं तो कम से कम सप्ताह में 1 दिन श्रमदान करें। लोक गायिका डॉ नीतू नवगीत ने सबसे बड़ा है कहना साफ रहना उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना, सब को मिलकर आगे आना है स्वच्छता का अलख जगाना है जैसे गीत गाकर संस्थान के विद्यार्थियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पटना नगर निगम की टीम द्वारा इस अवसर पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों रोशन कुमार राज, नयन पुणे, गौतम, अक्षिता अनु, आशिता श्रीवास्तव, कपल सिन्हा, सृष्टि शर्मा, साक्षी कुमारी, स्नेहा गुप्ता, साक्षी रंजन, अनन्या अग्रवाल, सोनाली सिंह, अनुष्का गुप्ता, खुशबू कुमारी, सृष्टि कुमारी, रितु राणा, संदली कुमारी, राखी, सौम्या, आशीष सिन्हा, वैष्णवी कुमारी, खुशी कुमारी, शुभांगी कुमारी, वैभवी झा, अश्विनी कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली रॉय, प्राची हर्ष, पलक शर्मा, अंकिता रानी, दीप्ति आर्य और प्रिया सिंह को पुरस्कृत किया गया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago