बड़ी खबर

शिक्षकों के मुद्दे पर सदन से लेकर सड़कों पर हंगामा

Bharat varta desk:

बिहार में नियोजित शिक्षकों और शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे पर राज्य सरकार का चौतरफा विरोध हुआ। जहां बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षक अभ्यर्थियों ने सड़क से लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर विधानसभा और विधान परिषद में भाजपा के सदस्यों ने भी सरकार का भारी विरोध किया और दोपहर के बाद सदन को नहीं चलने दी।
नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर और शिक्षक भर्ती की नई नियमावली का विरोध करते हुए राज्य भर से पटना पहुंचे हजारों शिक्षक व अभ्यर्थियों ने राजधानी की सड़कों पर जमकर हंगामा किया और धरना दिए। पुलिस ने कई शिक्षक नेताओं को हिरासत में ले लिया।


उधर आंदोलनकारियों के पक्ष में विधानसभा और विधान परिषद में भाजपा के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। दोपहर के बाद स्थिति ऐसी बिगड़ी कि विधानसभा अध्यक्ष ने कल तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया। इसके साथ उन्होंने मोबाइल लेकर विधानसभा में आने पर रोक लगाने का ऐलान किया। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदन के अंदर तोड़फोड़ मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा सदस्यों ने चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी इस्तीफे की मांग की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

9 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago