
भारत वार्ता डेस्क : खेलों से बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है. खेलों को लेकर तमाम फिल्में बनीं हैं. खिलाड़ियों पर आधारित फिल्मों ने सिल्वर स्क्रीन को अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है. उनमें से ज्यादातर फिल्मों का ताल्लुक क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों से ही रहा है. हिंदुस्तान अब तक सचिन तेंदुलकर पर बनीं बायोपिक देख चुका है.
एमएस धोनी पर बनी फिल्म देख चुका है. मोहम्मद अजहरुद्दीन के रियल लाइफ को रील में देख चुका है. और, अब वो बहुत जल्द ही भारतीय क्रिकेट के दादा यानी सौरव गांगुली पर बनने वाली फिल्म को भी रुपहले पर्दें पर छाया देखेगा. खबर है कि बायोपिक को लेकर सौरव गांगुली ने हामी भर दी है. और, इसी के साथ जो एक लंबे समय से इंतजार था, वो खत्म हुआ और फिल्म के बनने का रास्ता साफ हुआ है.
सौरव गांगुली ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा है , ” हां, मैंने बायोपिक को लेकर हामी भरी है. ये हिंदी में होगी. पर इसका निर्देशक कौन होगा, ये मैं आपको अभी नहीं बता सकता. बाकी चीजें साफ होने में अभी कुछ दिन और लग सकता है.” दादा के रोल के लिए रणबीर कपूर का नाम आगे- रिपोर्ट फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिल्म में सौरव गांगुली के रोल के लिए रणबीर कपूर का नाम रेस में सबसे आगे हैं.
ये फिल्म एक बड़े बैनर तले बनेगी, जिसका बजट 200 से 250 करोड़ रुपये तक होगा. हालांकि, इससे पहले छपी रिपोर्ट में ये कहा गया था कि ऋतिक रोशन, गांगुली पर बनने वाली फिल्म में लीड रोल करेंगे और ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी. लेकिन गांगुली और ऋतिक दोनों ही तब इस रिपोर्ट पर कुछ भी कहने से बचते दिखे थे. फिल्म के लिए गांगुली को सबसे पहले फिल्म मेकर एकता कपूर और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने अप्रोच किया था. लेकिन तब गांगुली ने उनका ऑफर ठुकरा दिया था।
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More