बड़ी खबर

सीएम के प्रमुख सचिव पर महिला आईएएस ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल


‍Bharat varta desk:

मध्यप्रदेश की 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या ने महिला आईएएस अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैला दी है। 11 साल की नौकरी में 9 बार ट्रांसफर होने वाली इस आईएएस अधिकारी लिखा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के पास जब वे पदभार ग्रहण करने गई तो उन्होंने बहुत जलील किया। इतना ही नहीं, रस्तोगी ने कहा कि वे उनके कमरे में नहीं आए उन्होंने पीए के सामने गेटआउट कहा। साथ ही कहा कि मैंने तुम्हें सुधारने के लिए मेरे अंडर में रखा है और कोई काम नहीं दूंगा। इसके बाद रस्तोगी ने धमकाते हुए कहा कि – अब मैं तुम्हें देखता हूं। हालांकि प्रमुख सचिव ने इन आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है।
बता दें कि मारव्या मध्य प्रदेश कैडर में साल 2011 की आईएएस अफसर हैं। साल 2013 से 2014 तक इनकी जबलपुर में पोस्टिंग रही। इन्होंने वहां SDM और जिला पंचायत CEO पद पर सेवाएं दी। नेहा मारव्या जब प्रभारी कलेक्टर थी तो उनका खेल मंत्री यशोधरा राजे से विवाद मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago