
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार की नीतीश सरकार भले ही बहुमत हासिल कर ली है, मगर अब ‘ऑपरेशन खेला’ शुरू हुआ है। जेडीयू के दो विधायकों के अपरहण का केस पटना के कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। जिन पर किडनैप का एफआईआर हुआ है, उनमें से एक जनता दल यू के ही विधायक डॉक्टर संजीव है और दूसरा सुनील कुमार राय नाम का ठेकेदार है। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वो तेजस्वी यादव का करीबी है।
पटना के कोतवाली थाने में जेडीयू की विधायक बीमा भारती और दिलीप राय की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर (मधुबनी के हरलाखी से MLA) ने ये प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि जेडीयू के विधायक डॉ संजीव और तेजस्वी यादव के करीबी ठेकेदार सुनील कुमार राय ने मिलकर दोनों विधायकों (दिलीप राय और बीमा भारती) का अपहरण कर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
आरोप है कि जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर दिए गए थे। जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर की तरफ से पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक 5 करोड़ रुपए पहले देने और 5 करोड़ रुपए बाद में देने का ऑफर दिया गया था. तेजस्वी यादव के करीबी इंजीनियर सुनील की तरफ से ऑफर दिए जा रहे थे।
इसी तरह की एक शिकायत आरजेडी विधायक चेतन आनंद के भाई ने पटना पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें तेजस्वी के सरकारी बंगले से रेस्क्यू किया गया था। अब ये नया मामला तेजस्वी यादव और उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More