स्वास्थ्य

लखनऊ : सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस

लखनऊ : सीआरपीएफ लखनऊ के गोमती नगर स्थित मध्य सेक्टर मुख्यालय में पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सतपाल रावत, पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6 बजे से किया गया। सतपाल रावत ने बताया कि फोर्स में हम सभी शारीरिक अभ्यास और पीटी तथा परेड करते हैं और इसके साथ ही निरंतर योग एवं प्राणायाम भी करते हैं। इससे फोर्स में जवानों को तनावमुक्त रहकर निरोगी बने रहने में सहायता मिलती है। फोर्स में योग को अपने नियमित किया-कलाप में शामिल करते हुए इसे अपना जीवन पद्धति बनाया गया है। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की विरासत है जोकि हमारे मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है और यह पूरी मानवता के लिए है। आज के इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसे एक उत्सव के रूप में मनाया गया तथा विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया गया और यह निश्चय किया गया कि न केवल स्वयं बल्कि अपने परिवारजनों एवं मित्रों तथा समाज को योग से जोड़ेंगें तथा 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के थीम “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग को अपने जीवन में चरित्रार्थ करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस सेक्टर के अधीन आने वाले चुनि एवं विभिन्न कार्यालयों में भी इसे उत्साहपूर्वका दिशा-निर्देश दिया गया है तथा मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गयी वेबसाईट पर भी अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे मध्य सेक्टर सीआरपीएफ के अन्तर्गत सर्वोत्तम योग प्रदर्शित करने वाले जवान का भी चयन कर उसे इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा एवं आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए इसको विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी अपडेट किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस आयोजन में सुनील कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य रैंक के जवानों ने भाग लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago