पॉलिटिक्स

रोचक हुआ भागलपुर का चुनावी माहौल, लोजपा और एनडीए के बागी उम्मीदवार बिगाड़ सकते हैं खेल!

NewsNLive Desk : लोजपा उम्मीदवार के साथ साथ एनडीए के दो बागियों के खड़े हो जाने से भागलपुर विधानसभा चुनाव का नजारा बहुत ही रोचक हो गया है। लोजपा से डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, एनडीए खेमे के दो बागी पूर्व मेयर दीपक कुमार भुवानिया और विजय कुमार साह की निर्दलीय उम्मीदवारी ने वहां के राजनीतिक समीकरण को उलझा दिया है। इससे भाजपा उम्मीदवार की संकट बढ़ गई है।

यहां कांग्रेस से विधायक अजीत शर्मा और भाजपा से रोहित पांडेय उम्मीदवार हैं। मगर लोजपा ने पूर्व डिप्टी मेयर वर्मा को भी खड़ा कर दिया है। वहीं जदयू के वैश्य प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मेयर दीपक कुमार भुवानिया भी बागी हो निर्दलीय खड़े हो गए हैं। भाजपा से जुड़े विजय शाह ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। विजय शाह इसके पहले विधानसभा चुनाव में भी बागी उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे। उन्हें 14,000 से अधिक वोट आए थे, इसके चलते भाजपा उम्मीदवार अर्जित शाश्वत की हार हो गई थी। एनडीए खेमे के रानी चौबे भी अब जन अधिकार पार्टी से मैदान में हैं। तीनों उम्मीदवार का आधार भाजपा का वोट बैंक है। लोजपा उम्मीदवार का भाजपा के अलावे महागठबंधन के वोटरों पर भी प्रभाव है। मुस्लिम समाज में भी राजेश वर्मा का असर बताया जा रहा है। ऐसे में भागलपुर का चुनाव परिणाम चौकाने वाला हो सकता है। हालांकि किसी भी उम्मीदवार ने अभी पर्चा नहीं भरा है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago