
Bharat Varta desk: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने राजस्थान के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षित यात्रा और नशा खुरानी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मावली, नाथद्वारा श्रीनाथजी, उदयपुर रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से रेल यात्री संघ की टीम ने यात्रियों को जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि ट्रेन में किसी का दिया हुआ कुछ भी नहीं खाए। नशा खुरानो को कैसे पहचाने। महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के बारे में टिप्स दिया गया। आरपीएफ और जीआरपी के हेल्पलाइन नंबर बताए गए। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष खेतान ने बताया कि सभी स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी को पोस्टर, बैनर और माइक सिस्टम उपलब्ध कराया गया। माइक सिस्टम के जरिए प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान यात्रियों को अनवरत नशा खुरानी और जहरखुरानी के खिलाफ सावधान करते हैं।
17 सालों से चल रहा अभियान
विष्णु खेतान ने बताया कि रेल यात्री संघ पिछले 17 सालों से पूरे देश में नशा खुरानी के खिलाफ अभियान चला रहा है। संस्था किसी भी तरह की सरकारी और गैर सरकारी सहयोग नहीं लेती है। भीलवाड़ा के समाजसेवी विजय यादूका, पंकज चनानी (पीरपैंती बाराहाट के निवासी) समेत कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More