बड़ी खबर

राहुल गांधी को 2 साल की सजा, सूरत कोर्ट ने सुनाया फैसला

Breaking News : मोदी सरनेम का अपमान करने के लिए राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दोषी करार दिया। उन्हें अदालत ने दो सला की सजा सुनाई है। सूरत जिला अदालत ने आईपीसी की धारा 504 में उन्हें दोषी पाया है।
राहुल गांधी को फिलहाल अदालत ने 30 दिनों के लिए जमानत दे दी है और अपील तक, अदालत द्वारा सजा को निलंबित कर दिया गया है।
राहुल फैसला सुनाने के वक्त कोर्ट में मौजूद थे। ये मामला 2019 का है जब वायनाड से लोक सभा सदस्य राहुल गांधी ने आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी के सरनेम को लेकर टिप्प्णी की थी। जिसके बाद उन पर मानहानि कर मामला दर्ज हुआ था। राहुल ने कथित तौर पर कहा था कि, ‘क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’ राहुल की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पुरनेश मोदी ने याचिका दायर कराई थी।

खत्म हो सकती राहुल की सदस्यता ?

सपा नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म को 2 साल की सजा हुई थी और फिर कुछ ही दिनों बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता ख़त्म हो गई थी। तो क्या अब जब राहुल गांधी को भी 2 साल की सजा हो गई है तो क्या उनके लिए भी ख़तरे की घंटी बज चुकी है। क्या वे लोकसभा का सांसद बने रहेंगे!

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago