
bharat varta desk: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद और हर राज्य की राजधानी में विधानसभाओं में मतदान होने वाला है। सांसदों के लिए संसद भवन के प्रथम तल पर कमरा नं- 63 में वोटिंग के लिए बूथ बनाए गए हैं जिनमें से एक बूथ फिजिकल चैलेंज्ड के लिए है। दिन में 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक वोट गिराया जाएंगे। वोटिंग बैलेट पेपर से की जाएगी। सांसदों को बैलट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करना होगा। वोटिंग की गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए बैलेट पेपर सीरियल नंबर की बजाए रैंडम तरीके से दिए जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव में 9 विधायक संसद भवन में करेंगे वोटिंग जबकि लगभग 42 सांसद राज्यों में वोट गिराएंगे।
यहां बता दें कि एनडीए की ओर से झारखंड के पूर्व राज्यपाल और उड़ीसा की रहने वाली जनजातीय समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। 21 जुलाई को यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन राष्ट्रपति होगा क्योंकि इसी दिन वोटों की गिनती होगी।
Bharat varta Desk पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More