
पटना : बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल को राम मंदिर के समर्थन में बयान देने पर फोन पर धमकी मिली है। दानिश इकबाल ने इस संबंध में पटना के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह धमकी उन्हें एक चैनल को राम मंदिर के समर्थन में दिए गये बयान के कारण मिली है। दर्ज शिकायत में दानिश इकबाल ने बताया है कि 12 जनवरी को अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि ऐसी बातें क्यों करते हो, इसका अंजाम भुगतना होगा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, राम मंदिर को लेकर 12 जनवरी को दानिश ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। उसमें राम मंदिर और भारतीय संस्कृति को जोड़ते हुए अपनी बात कही थी। जो धमकी देने वाले शख्स को नागवार गुजरी। थाने में की गई शिकायत के अनुसार टीवी चैनल पर उसी दिन उनका इंटरव्यू चला। टेलिकास्ट होने के बाद 12 जनवरी को ही रात के 10 बजे मोबाइल नंबर 9818706996 से कॉल आया। रिसीव करते ही कॉलर ने कहा कि बाबर और औरंगजेब के खिलाफ क्यों बोल रहे हो? साथ ही धमकी देने वाले ने कहा कि सम्राट चौधरी क्या तुम्हें बचाएगा या तुम्हारी पार्टी तुम्हें बचाएगी? अगर तुमने मुगलवंश, बाबर और औरंगजेब की बातें की तो फिर बुरा अंजाम भुगतना होगा।
शिकायत दर्ज कराने के बाद दानिश इकबाल ने कहा कि हमलोग राष्ट्रवादी लोग हैं लिहाजा डरने वाला नहीं हूं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More