पॉलिटिक्स

राजद का भूल सुधार, मृत्युंजय तिवारी को फिर बनाया प्रवक्ता

bharat varta desk: राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी गलती सुधार ली है और फिर से मृत्युंजय तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता बना दिया है। कल राजद के प्रवक्ताओं की जो सूची जारी हुई थी उसमें मृत्युंजय तिवारी का नाम नहीं था। कुल 7 प्रवक्ताओं के नाम थे। इसको लेकर सोशल मीडिया में राष्ट्रीय जनता दल की काफी आलोचना हुई। लोगों ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित नेता को प्रोन्नति देने के बजाय नीचा दिखाने का काम किया गया है। मृत्युंजय राजद में साफ छवि के नेता माने जाते हैं और लालू और तेजस्वी व पार्टी के पक्ष को बहुत ही मजबूत ढंग से मीडिया के समक्ष रखते रहे हैं। लेकिन सरकार बनते ही प्रवक्ताओं की सूची जारी कर उन्हें हटा दिए जाने के बाद पार्टी के भीतर चल रही खींचतान उजागर हो गई। लेकिन आज पार्टी ने इसे दुरुस्त कर दिया। पार्टी के प्रधान महासचिव आलोक मेहता की ओर से जारी पत्र में मृत्युंजय को फिर से प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago