पॉलिटिक्स

राकंपा का प्रदेश सम्मेलन ,शरद पवार के सामने कांग्रेस, भाजपा और झामुमो के नेताओं ने दल बदला

रांची संवाददाता: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने रांची पहुंचे। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के 2 और कांग्रेस तथा झामुमो के एक-एक नेताओं ने एनसीपी का दामन थाम लिया।
पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने संबोधन में कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे बिरसा मुंडा की धरती पर बोलने का मौका मिला। इस मौके पर शरद पवार ने दावा किया कि उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टेंसी की जिम्मेदारी सौंपी थी।
शरद पवार ने कहा कि एक दिन राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी किसी और को दीजिये। कप्तान की जिम्मेदारी की वजह से मैं नहीं खेल पा रहा। मैंने सचिन से कहा कि वे कप्तानी संभालें लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। सचिन ने तब मुझे धोनी का नाम सुझाया। कहा कि इसे कप्तान बना दीजिये। मैंने ही धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी। मुझे गर्व है कि मैं इस वक्त धोनी की धरती पर हूं।

प्रधानमंत्री बनाने की मांग
सम्मेलन में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की।
मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि झारखंड और बिहार से लोग अपनी परवरिश के लिए महाराष्ट्र आते हैं। झारखंड में जो विकास होना चाहिये था वो नहीं हुआ।
प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अर्थव्यवस्था, रोजगार, उद्योग और सामाजिक विकास के दृष्टिकोण से शरद पवार की दूरदर्शी सोच की वजह से ही महाराष्ट्र भारत का सबसे समृद्ध राज्य बना। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि झारखंड में भी एनसीपी का परचम लहरायेगा। एनसीपी का नारा विकास का नारा है।
शरद पवार ने ये भी कहा कि यदि आज महाराष्ट्र समृद्ध है तो इसकी वजह झारखंड, बिहार और यूपी के लोगों की मेहनत है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

11 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

11 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

24 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago