स्वास्थ्य

रांची पहुंची 16 हजार वाइल वैक्सीन की पहली खेप


रांची संवाददाता: बुधवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप विशेष विमान से रांची लाई गई l झारखंड को 16 हजार 200 वाइल वैक्सीन मिली है। एक वाइल से 10 लोगों को टीका दिया जा सकेगा। यानी झारखंड में पहले फेज के लिए 1.62 लाख लोगों के लिए टीके मिले हैं l वैक्सीन को नामकुम स्थित एनआरएचएम में रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया है कि शुरूआती दौर में राज्य के 1.31 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। इसके अलावा रामगढ़ और नामकुम के मिलिट्री सेंटर भी वैक्सीन भेजी जाएगी। टीकाकरण के लिए राज्‍य में 129 केंद्र बनाए गए हैं।
स्वास्थ मंत्री ने बताया कि अगले 15 दिन में कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप आ जाएगी। 28 दिन पर दूसरा डोज स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा। उसके बाद फिर कोरोना के फ्रंट वारियर्स जैसे पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी जैसे लोगों को टीका लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन से लोगों के मन में आ रहे डर और संशय को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोरोना से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि यह जान बचाने के लिए वैक्सीन लाई गई है। अगर लोगों के डर को समाप्त करने की जरूरत हुई तो निश्चित रूप से वह कोरोना वैक्सीन लेने को तैयार रहेंगे।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि जिस प्रकार से उन्होंने बिहार चुनाव में वादा किया था कि लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त मुहैया कराई जाएगी, उसी प्रकार हम भी सरकार से अपील करते है कि झारखंड में भी लोगों को वैक्सीन मुफ्त मुहैया कराई जाए।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

8 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

9 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

23 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

23 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago