बड़ी खबर

रवि किशन को पति बताने वाली महिला समेत 6 पर केस, पैटरनिटी टेस्ट करवाने की मांग

Bharat varta desk:

सोमवार को अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने भोजपुरी स्टार और गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के अपनी बेटी का पिता होने का दावा किया था. अपर्णा ठाकुर का कहना था कि उनकी 25 साल की बेटी शिनोवा, रवि किशन की बेटी है. इस दावे के बदले में एक्टर की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा और उनकी बेटी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई थी.

प्रीति शुक्ला ने अपनी FIR में महिला और उसकी बेटी पर धमकी देने, झूठे इल्जाम लगाने और जबरदस्ती पैसे ऐंठने की कोशिश का आरोप लगाया है. शिनोवा भी एक एक्ट्रेस है. उन्हें फिल्म ‘Hiccups and Hookups’ में देखा जा चुका है. मीडिया सेबातचीत करते हुए शिनोवा ने बताया की कैसे उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने इस विवाद को खत्म करने के लिए रवि किशन का पैटरनिटी टेस्ट करवाया जाए. 

क्या है पूरा मामला

लखनऊ में सोमवार को अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसके दौरान उन्होंने दावा किया कि एक्टर और भाजपा प्रत्याशी रवि किशन उनकी बेटी शिनोवा के पिता हैं. इसके बाद शिनोवा ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में उन्होंने दोनों से आग्रह किया था कि वो वक्त निकालकर शिनोवा से मिलें. शिनोवा का कहना था कि वो अपने दावों के पीछे के सबूत भी उनके सामने रख सकती हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री उनकी किस्मत का फैसला करें.

इसके बाद बुधवार को रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में अपर्णा ठाकुर, उनकी बेटी शिनोवा, पति राजेश सोनी, बेटे सौनक सोनी समाजवादी पार्टी के लीडर विवेक कुमार पांडे और एक खुर्शीद खान नाम के पत्रकार, जो एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी. आईपीसी की धारा 120b/ 195/ 386/ 388/ 504 और 506 के तहत यह एफआईआर दर्ज हुई. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

17 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago