
रांची संवादाता
योगदा सत्संग आश्रम आत्म-साक्षात्कार के सत्यान्वेषियों के लिए दो दिवसीय साधना संगम का आयोजन आगामी 27 फरवरी को करेगा। इस कार्यक्रम का संचालन योगदा संन्यासियों के नेतृत्व में ऑनलाइन होगा।
परमहंस योगानन्द द्वारा स्थापित यह आध्यात्मिक संस्था कुछ अरसे से योग, ध्यान, प्रार्थना आदि का ऑनलाइन आयोजन कर रही है।
आश्रम सूत्रों ने बताया कि क्रियायोगी साधकों की सुविधा और आध्यात्मिक उन्नति के लिए साधना संगम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के हज़ारों साधक भाग लेंगे। महामारी के दौर से गुज़र रहे विश्व को देखते हुए योगदा सत्संग के आश्रम और ध्यान केंद्र के बंद होने के कारण अत्यंत सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन योग, ध्यान और प्रार्थना का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इसमें सामूहिक ध्यान का लाभ मिल रहा है।
परमहंस योगानन्द ने कहा था कि समूह के अदृश्य चुंबकीय स्पंदन के विनिमय के नियम द्वारा एक साथ ध्यान करने से प्रत्येक साधक आत्म-साक्षात्कार के अपने लक्ष्य में सहयोग पाता है।
आश्रम के द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी की सुबह छह बजे अंग्रेज़ी और हिंदी में शक्ति-संचार व्यायाम और लंबे ध्यान सत्र का आयोजन होगा। दिन के 11 बजे हं-सः प्रविधि की हिंदी में समीक्षा की जाएगी। संध्या पांच बजे अंग्रेज़ी और हिंदी में शक्ति-संचार व्यायाम तथा ध्यान-सत्र होगा। रात 8 बजे हिंदी में प्रेरक व्याख्यान होगा। 28 फरवरी की सुबह छह बजे पहले दिन की तरह शक्ति-संचार व्यायाम तथा अंग्रेज़ी और हिंदी में लंबे ध्यान-सत्र का संचालन होगा। 11 बजे हिंदी में ओम प्रविधि की समीक्षा की जाएगी। 2.30 बजे शक्ति-संचार व्यायाम का हिंदी में समीक्षा-सत्र होगा, जबकि संध्या 5 बजे हिंदी में शक्ति-संचार व्यायाम, ध्यान और समापन सत्संग का आयोजन होगा।
Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More
पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More
पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More
Bharat varta Desk भाजपा बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए… Read More