बड़ी खबर

यूपीएससी को दरकिनार कर अपने मन से डीजीपी चुनेगी पंजाब सरकार, विधेयक पारित

Bharat Varta Desk:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब की आप सरकार ने विधानसभा में डीजीपी नियुक्ति का विधेयक पारित किया। हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होगा। UPSC को बाईपास करके यानी यूपीएससी के सेलेक्शन प्रक्रिया को दरकिनार कर पंजाब में डीजीपी की नियुक्ति होगी।

अभी इस राज्य में में भी कार्यवाहक डीजीपी प्रणाली चल रही है।आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने पंजाब विधानसभा में डीजीपी नियुक्ति का विधेयक पारित किया है। इस विधेयक के जरिए पंजाब पुलिस एक्ट में संशोधन करना चाहती है। ड्राफ्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होगा। ये कमेटी पुलिस अफसरों का पैनल सरकार को भेजेगी और सरकार किसी एक अफसर को पंजाब की डीजीपी नियुक्त कर सकेगी। अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में यूपीएससी द्वारा भेजी गई तीन नामों की सूची में से एक आईपीएस अधिकारी को डीजीपी नियुक्त किया जाता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago