
नयी दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कहा है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र एक नवम्बर से शुरू होगा और इस वर्ष शीतकालीन अवकाश, 2021 में ग्रीष्मकालीन अवकाश और अन्य छुट्टियों में कटौती कर खराब हुए समय की भरपाई की जायेगी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शैक्षणिक कैलेंडर को संशोधित करने के लिए गठित एक समिति के दिशा-निर्देशों को यूजीसी ने स्वीकार कर लिया है और इसके अनुसार विश्वविद्यालयों ने हर सप्ताह छह दिन के शिक्षण कार्यक्रम की सिफारिश की है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट किया, ”कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आयोग ने समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और सत्र के लिए विश्वविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के प्रथम वर्ष के लिए शैक्षणिक कैलेंडर पर यूजीसी दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है।”यूजीसी ने अप्रैल में कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए एक वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था, जिसमें परीक्षा पर दिशानिर्देश, अध्ययन का तरीका और समय निर्धारित था। संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पहले वर्ष के छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होनी है और पहले सेमेस्टर के लिए कक्षाओं की शुरूआत एक नवम्बर तक होनी है। दिशा-निर्देशों में कहा गया है, ”विश्वविद्यालयों से अनुरोध किया जाता है कि वे शीतकालीन/ग्रीष्मकालीन अवकाशों में कटौती करें ताकि छात्रों के इस बैच को अपना अंतिम परिणाम समय पर मिल सके।”गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में केन्द्र द्बारा शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश के बाद 16 मार्च से विश्वविद्यालय और स्कूल बंद है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More