
Bharat Varta Desk : वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी गंभीर है। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मोकामा और गोपालगंज की दो विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भी पूरी ताकत झोंकने के लिए कमर कस ली है। कुल 40 स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। विभिन्न जातियों को साधने के लिए केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी लगाए गए हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला मोकामा में है। वहां दो बाहुबलीयों की पत्नियां मैदान में है। महागठबंधन से राजद के टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और भाजपा से बाहुबली नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी मैदान में हैं। बता दें कि अनंत सिंह को अवैध रूप से एके-47 हथियार रखने के आरोप में सजा होने पर उनकी विधायकी जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है।
तकरीबन डेढ़ दशक बाद मोकामा विधान सभा उपचुनाव भाजपा लड़ रही है। भाजपा की गंभीरता का इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वोटिंग से पहले मोकामा में फायर ब्रांड नेताओं को उतारने की तैयारी है। इन में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को फाइनल स्ट्रोक के लिए बुलाया जा रहा है। 28 अक्टूबर को मोकामा के डीएवी स्कूल मैदान में योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक योगी गोपालगंज उपचुनाव में भी प्रचार करने जाएंगे।
भाजपा के रणनीतिकारों ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक मोकामा में 20 विधायकों की तैनाती कर दी है। और प्रत्येक विधायक को उसकी जाति बहुल वाले तीन पंचायत के सभी बूथ यह कहते सौंपे गए हैं कि अधिकांश वोटरों को बूथ तक लाना है।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More