
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : अपनी सुरीली आवाज से सोशल मीडिया सनसनी बन चुकीं लोकगायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने अपना बिहार राज्य आइकॉन बनाने का फैसला किया है। भारतीय निर्वाचन आयोग के अंडर सेक्रेटरी लव कुश यादव ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शत प्रतिशत मतदान का प्रचार करने के लिए चुनाव आयोग प्रसिद्ध हस्तियों को आइकॉन या ब्रांड एंबेसडर बनाता रहता है।
मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुझे भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार राज्य का नया आईकॉन बनाया गया है, मेरे लिये ये अत्यंत हर्ष का विषय है। मैं हमेशा अपना योगदान देने की कोशिश करते रहूंगी।
बता दें कि इससे पहले बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने भी मैथिली ठाकुर को बिहार खादी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More