
Oplus_131072
Bharat varta Desk
पिछले लंबे समय से खाली चल रहे केंद्रीय सूचना आयोग और सूचना आयुक्तों के पदों पर नियुक्ति किए जाने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई है जिसमें एक मुख्य चुनाव आयुक्त और आठ चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व कानून और न्याय सचिव राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सूचना आयोग में आठ नए सूचना आयुक्त भी होंगे, जिनमें दो महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इसमें पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा और कानूनी विशेषज्ञ व पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड की सदस्य सुधा रानी रिलांगी होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पूर्व आईपीएस स्वागत दास भी सूचना आयुक्त होंगे। पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी खुशवंत सिंह सेठी और वरिष्ठ पत्रकार पी आर रमेश, सुरेंद्र सिंह मीणा, आशुतोष चतुर्वेदी और संजीव कुमार जिंदल भी सूचना आयुक्त पद के लिए चुने गए हैं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More