
प्रयागराज ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रहे अतीक़ अहमद को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण मामले में दोषी क़रार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अतीक़ अहमद के साथ दिनेश पासी और ख़ान हनीफ़ को भी दोषी ठहराया गया है. अतीक कोर्ट में फफक कर रोते दिखा.
जिला न्यायालय की एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने अतीक को दोषी करार दिया है. विशेष अदालत ने आईपीसी की धारा 364 ए के तहत दोषी पाया. इसके साथ ही कोर्ट ने अतीक अहमद समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा की सजा और एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. जबकि भाई अशरफ समेत 7 लोग दोषमुक्त पाए गए हैं.
कोर्ट ने अपहरण के सात अन्य अभियुक्तों को अदालत ने बरी कर दिया है. ये वही उमेश पाल हैं जिनकी पिछले महीने दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. साल 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या की गई थी.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More