
पटना संवाददाता: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बिहार के सभी जूनियर डाक्टर आज हड़ताल पर हैं. इससे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर समेत राज्य के सभी नौ मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है. हालांकि जेएलएनएमसीएच भागलपुर के उपाधीक्षक डॉ असीम कुमार दास ने बताया कि जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी सेवाएं दे रहे हैं. लेकिन पीएमसीएच में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं. कई अस्पतालों में मरीजों को वापस लौटाया जा रहा है. दुनिया डॉक्टरों ने कहा कि उनका मानदेय काफी कम है. 1917 के बाद उनका मानदेय बढ़ाया नहीं गया है. केंद्र और दूसरे राज्यों के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में दुनिया डॉक्टरों का मानदेय बिहार से बहुत अधिक है. बार-बार मांग करने के बाद भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. इसके पूर्व भी इस मुद्दे पर जूनियर डॉक्टर हड़ताल कर चुके हैं.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More