अपराध

महिला अत्याचार के खिलाफ नारी शक्ति सेना का विरोध मार्च

रांची संवाददाता: झारखण्ड में लगातार हो रहे महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटना के खिलाफ बुधवार को नारी शक्ति सेना ने विरोध मार्चा निकाला। विरोध प्रदर्शन जुलूस दुर्गा मंदिर रोड से होते हुए कचहरी सहित चौक अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचा।
नारी शक्ति सेना के अध्यक्ष सुचिता तिवारी कहा कि आज महिलाएं अपने आप में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। घर से बाहर निकलने में हमेशा डर बना रहता है। आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। नारी शक्ति सेना द्वारा इसपर राज्यपाल को लिखित आवेदन दिया जाएगा।
महिलाओं ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर एवं सख्त कानून बनाया जाए एवं जल्द से जल्द जघन्य अपराध की सजा मिलने का प्रावधान हो और घटनाओं पर पूर्ण विराम लगे। अगर सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है तो ऐलान कर दे कि हम ऐसी व्यवस्था से डर गए हैं। हमसे अब महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पाएगी। झारखंड जैसे समृद्ध राज्य में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं आए दिन बलात्कारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। सरकार की निष्क्रियता के कारण महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए रोड पर उतरना होगा सभी महिलाएं एकजुट हो और अपने सुरक्षा और अधिकार के लिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएं।
पैदल मार्च में संरक्षक अरुण कुमार सिंह, संस्थापक सचिव राजेश प्रसाद, अध्यक्ष सुचिता तिवारी, प्रदेश सचिव राजीव रंजन मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुस्कान कुमारी, जिला अध्यक्ष आशा भारती, जिला सचिव महानगर अध्यक्ष लीला साहू, जिला सचिव जय कुमार साह, प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रांत विश्वकर्मा, सुमति देवी, नीलम देवी, रीना देवी, मुन्नू देवी, विना देवी, चंचला देवी, संगीता देवी, सुनीता चौधरी, सुमन मिश्रा, प्रीति कुमारी, रूपा वर्मा, नमिता तिर्की उपस्थित थीं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

9 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago