बड़ी खबर

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार संकट में, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में दो दर्जन विधायकों ने की बगावत


Bharat varta desk: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार संकट में है। सत्ता पलट के संकेत मिल रहे हैं। यदि विधायकों का बागी तेवर बरकरार रहा तो सरकार गिर सकती है।
इसके पहले राज्यसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार की हार हो चुकी है। सोमवार को एमएलसी चुनाव में भाजपा ने शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन को झटका दिया और इसके बाद मंगलवार को पार्टी के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के बागी होने की खबर मिली‌ है।
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके रणनीतिकार लगे हुए हैं। बागी विधायकों को कल मुंबई से सूरत लाया गया है जहां वे एक होटल में ठहरे हुए हैं। उद्धव सरकार से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इन बागियों का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं जो उद्धव ठाकरे की सरकार ने शहरी विकास मंत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकनाथ शिंदे का उद्धव परिवार से बहुत पहले से झंझट चल रहा है।
इस बगावत के साथ करीब तीन साल पहले बनी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत अघाड़ी सरकार संकट में आ गई है। अगले कुछ घंटों में महाराष्ट्र में खेल सकता है। सीएम ठाकरे ने आज आपात बैठक बुलाई है वहीं, बागी विधायक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान कर सकते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago