
Bharat varta desk: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार के कैबिनेट विस्तार का काम आज संपन्न हो गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 30 मंत्रियों को राज्यपाल फागू चौहान ने शपथ दिलाई है। इनमें
राजद कोटे से 16, जदयू कोटे से 11, कांग्रेस से दो और हम से एक व एक निर्दलीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। इस समारोह में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत जदयू-राजद के बड़े नेता शामिल हुए।
समूह में शपथ दिलाया गया
इसमें सबसे पहले राजद के तेज प्रताप यादव और आलोक मेहता, जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव एवं कांग्रेस के अफाक आलम ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद जदयू के अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और लेशी सिंह की बारी आई।
इसके बाद राजद के ललित यादव और कुमार सर्वजीत, जदयू के संजय झा और मदन सहनी एवं हम के संतोष सुमन ने शपथ ली। राजद के समीर महासेठ और चंद्रशेखर, जदयू की शीला मंडल सुनील कुमार एवं निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने पद की शपथ ली।
राजद की अनिता देवी, जीतेंद्र कुमार राय और सुधाकर सिंह एवं जदयू के जमा खान और जयंत राज ने शपथ ली। वहीं राजद के कार्तिकेय कुमार सिंह, समीम अहमद, सुरेंद्र राम, शहनवाज और इसराइल मंसूरी एवं कांग्रेस से मुरारी गौतम को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
उपेंद्र कुशवाहा नहीं
नए मंत्रिमंडल के गठन में यह उम्मीद की जा रही थी कि जनता दल यू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जरूर मंत्री बनेंगे मगर उन्हें जगह नहीं मिली है। जनता दल यू ने अपने तमाम मंत्रियों को रिपीट कर दिया है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने अनंत सिंह के करीबी विधान पार्षद कार्तिकेय कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया है। कांग्रेस को मात्र दो मंत्री पद मिला है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं का फजीहत कर चुके हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा कार्यकर्ताओं के आक्रोश का शिकार बने थे।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More