
News N Live Desk: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें दुनिया का सबसे कन्फ्यूज नेता करार दिया और कहा कि गांधी को संसद द्वारा हाल में पारित कृषि कानूनों की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल में संसद ने जिन कृषि कानूनों को पारित किया है उन्हें पंजाब की कांग्रेस सरकार को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों ने स्वीकार कर लिया है।
कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंता के बारे में मनोज तिवारी ने कहा है कि भाजपा और केन्द्र सरकार सबकी बातें सुनने को तैयार है। कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर और गृहमंत्री अमित शाह आन्दोलनरत किसानों से वार्ता करना चाहते हैं और किसान नेताओं को तीन दिसम्बर को बातचीत के लिए आमंत्रित भी किया गया है। तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भड़का रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिचौलियों को हटाकर किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है।
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और… Read More
Bharat varta Desk गया के विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। … Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश… Read More
-रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी-हावड़ा… Read More
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More