राज्य विशेष

मनीष हत्याकांड ने तूल पकड़ा, परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव


लखनऊ ,भारत वार्ता संवाददाता:
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस की पिटाई के बाद प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी इसे योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ भुनाने की कोशिश में जुटी है।

गुरुग्राम से दो दोस्तों के साथ घूमने आए कानपुर के रियल इस्टेट कारोबारी मनीष (36) की सोमवार को देर रात पुलिस पिटाई से मौत की बात कही जा रही है। पुलिस होटल चेक करने आई थी जिसका मनीष ने विरोध किया। उसके बाद पुलिस द्वारा उनकी बेरहमी से पिटाई किए जाने की बात सामने आ रही है।कही जा रही है। उनके दोस्तों को भी पीटा था। हालत खराब होने पर पुलिस मनीष को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में गई जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसे अकेले एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भेज दिया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा मनाए जाने के बाद मनीष के परिजनों ने आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया है मगर समाजवादी पार्टी इस घटना को उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है। पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मनीष के घर पहुंचे उनके परिजनों से मिले। मनीष के घर के बाहर बड़ी संख्या में जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मगर मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किए जाने की अपील की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago