ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्री के भाई के स्कूल में शराब मिलने के बारे में तेजस्वी यादव ने किया बड़ा खुलासा ,विधानसभा में भी हंगामा

पटना संवाददाता : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 8 नवंबर को बिहार सरकार के मंत्री रामसेवक राय के भाई हंस लाल राय के मुजफ्फरपुर के बोचहां स्कूल परिसर में ट्रक और पिक पिकअप वैन पर भारी मात्रा में शराब मिली थी. शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना से जुड़े कई रहस्य को खोला. उन्होंने बताया कि यह शराब हरियाणा से आई थी और उन स्थानों पर भेजी जा रही थी जहां से बिकती है. तेजस्वी ने अपनी सफाई में बताया था कि यह जमीन उनके भाई ने किसी को लीज पर दे रखी है.उनका भाई से भी कोई रिश्ता नहीं है और वे 10 साल से इस स्कूल में नहीं गए हैं. तेजस्वी ने स्कूल से जुड़ा बिजली बिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया जो मंत्री के भाई के नाम से है. तेजस्वी ने पूछा कि अगर मंत्री के भाई ने जमीन लीज पर दी थी तो बिजली बिल उनके नाम पर क्यों है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री के भाई ने यदि स्कूल को लीज पर दे रखा है तो उसका कागज पेश करें . जिसके एवज में पैसे किस अकाउंट में आते हैं. नेता प्रतिपक्ष ने यह भी जानकारी दी कि जिस स्कूल में शराब बरामद हुई उसका नाम अर्जुन मेमोरियल स्कूल है. अर्जुन राय मंत्री के पिता का नाम है. तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस स्कूल का उद्घाटन मंत्री ने किया है. तेजस्वी ने वह फोटो भी जारी किया जिसमें वर्ष 2017 में मंत्री स्कूल में पहुंचे हैं.

सूचना देने वाले को ही पुलिस ने जेल भेजा
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने सूचना देने वाले को ही शराब कारोबारी करार देकर जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि मंत्री के भाई के स्कूल का प्रिंसिपल अमरेंद्र कुमार ने 8 नवंबर को स्कूल कैंपस में ट्रक से शराब उतरते देखा. उसके बाद उन्होंने तुरंत मंत्री के भाई औऱ स्कूल के मालिक हंसलाल राय को कॉल किया. हंसलाल राय ने फोन नहीं उठाया. फिर अमरेंद्र कुमार ने ही मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना पुलिस को फोन कर बताया कि स्कूल में शराब उतर रही है. अमरेंद्र कुमार की सूचना पर ही पुलिस पहुंची. शराब बरामद हुई. लेकिन फिर मंत्री औऱ उनके भाई को बचाने के लिए अमरेंद्र कुमार को ही जेल भेज दिया गया.

मंत्री को गिरफ्तार करने और थाना खोलने की मांग
आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा में इस मुद्दे पर आज फिर हंगामा किया उन्होंने कहा कि सरकार मंत्री के भाई को गिरफ्तार करें मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जहां शराब मिलेगी वहां थाना खोला जाएगा इस घोषणा के अनुरूप मंत्री के भाई के स्कूल में थाना खोला जाए.

.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago