
Bharat varta desk:
भ्रष्टाचार पर कानून का डंडा पढ़ा है। ईडी की बड़ी कार्रवाई चर्चे में है।
पहली कार्रवाई
झारखंड में भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी पहले ही एनोस एक्का के हिनू स्थित मकान समेत कई संपत्तियों को जब्त कर चुका है। रांची में ईडी ने एनोस एक्का के विशाल बंगले में अपना नया ऑफिस खोल लिया है। उनकी पत्नी मेनन एक्का और उनके अन्य रिश्तेदारों की करीब 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अब तक जब्त कर ली है। पूर्व मंत्री अभी जेल की सजा काट रहे हैं।
कारवाई दो
वरिष्ठ आईपीएस अफसर और मुजफ्फरपुर के एसएसपी रहे विवेक कुमार के खिलाफ ईडी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। उन पर मुजफ्फरपुर के एसएसपी रहते छापेमारी की गई थी। इसमें आय से अधिक संपत्ति का मामला उजागर हुआ था।
तीसरी करवाई
बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक और पूर्व भाजपा नेता विपिन शर्मा को कल गिरफ्तार कर लिया गया। यह सीबीआई और ईडी की संयुक्त कार्रवाई है। इनकी पत्नी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनपर सृजन घोटाले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी के आरोप हैं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More